{"_id":"61ca092d3b3e4b752973f98c","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp672074559","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने टेंडर को मिली मंजूरी, एमआरएफ सेंटर के लिए मशीन खरीद का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने टेंडर को मिली मंजूरी, एमआरएफ सेंटर के लिए मशीन खरीद का रास्ता साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सौंधेमऊ में एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर के लिए मशीनों की खरीद टेंडर प्रक्रिया से ही होगी। इसके साथ ही अब सेंटर के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। नवंबर में मशीन खरीदने के लिए नगर विकास निगम के नए आदेश से मामला पसोपेश में पड़ गया था। बाद में ईओ के पत्र से स्थिति साफ होने के बाद खरीद प्रक्रिया को यथावत रखने के निर्देश जारी किए गए।
सौंधेमऊ में लगभग 44 लाख रुपये की लागत से तैयार एमआरएफ सेंटर के संचालन के लिए नगर विकास निगम ने मशीनों की खरीद जारी बजट से ही करने के निर्देश दिए थे। निगम के इस आदेश ने पालिका प्रशासन को सकते में डाल दिया था। मामले में ईओ ने नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर 15वें वित्त आयोग से मशीन खरीद की टेंडर प्रक्रिया कराने की मांग की थी।
इसके बाद अब नगर विकास निगम ने भी टेंडर व उपकरण खरीद की प्रक्रिया स्पष्ट करते हुए पूर्व की टेंडर प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। उधर सोमवार को नगर विकास निगम के अधिकारियों ने फोन करके नगर पालिका ईओ को नवंबर में मशीनों को खरीदने के मद में भेजे गए 17 लाख रुपये वापस करने के निर्देश दिए हैं।