{"_id":"61c8be9a4507b75d813ee88f","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6718882105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कनेक्शन के नाम पर लोगों से ठगे पांच-पांच सौ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस कनेक्शन के नाम पर लोगों से ठगे पांच-पांच सौ रुपये
विज्ञापन
फोटो26एयूआरपी 23- गोविंद नगर मोहल्ले में गैस लाइन बिछाने को हो रही खुदाई। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर में प्रमुख मार्गों गलियों व रिहायशी इलाकों में टोरेंट गैस पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी के फार्म भरने के नाम पर कुछ लोग ठगी कर रहे हैं। जानकारी तब हुई जब रविवार को उसी कंपनी के दो कर्मचारियों ने लोगों से संपर्क कर फार्म भरने व कनेक्शन के एवज में चेक के माध्यम से निर्धारित धनराशि जमा करने की बात कही। इस पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
टोरेंट कंपनी की ओर से इन दिनों शहर में अंडरग्राउंड गैस लाइन बिछाने का काम जोरशोर से जारी है। खास बात यह है कि इसी कंपनी के नाम पर कुछ कर्मचारियों द्वारा कनेक्शन के लिए लोगों से संपर्क कर उनसे पांच-पांच सौ रुपये वसूले गए। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
मोहल्ला गोविंद नगर निवासी पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक राजबाबू द्विवेदी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनके पास राहुल नाम का एक व्यक्ति आया था। जिसने अपने को टोरेंट कंपनी का कर्मचारी बताते हुए गैस कनेक्शन लेने के लिए फार्म भरवाया। जिसके एवज में मुझसे पांच सौ रुपये लिए। आज फिर से दो लोग कनेक्शन के लिए फार्म भरवाने आए। जब उन्होंने निर्धारित फीस के 1090 रुपये मांगे। जब बताया कि वह पहले से ही पांच सौ रुपये दे चुके हैं। इस पर कंपनी के कर्मचारियों के सामने पूरी घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
टोरेंट कंपनी के नाम से आए दो-तीन कर्मचारी मुझसे गैस कनेक्शन के लिए पांच सौ रुपये ले गए। पढ़ा-लिखा न होने के कारण मैं कुछ समझ नहीं सका। आज फिर से दो लोग गैस कनेक्शन के लिए चेक मांगने आ गए। तब पता चला कि मेरे साथ ठगी हो गई है।
बोले जिम्मेदार
कुछ दिन पहले कनेक्शन लेने वालों के लिए सर्वे कराया गया था। जिसमें किसी से भी कोई रुपया लेने जैसी कोई बात ही नहीं थी। अगर किसी कर्मचारी ने ऐसा किया है तो उसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अनुभव कुमार, मार्केटिंग मैनेजर टोरेंट कंपनी