फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, चार मवेशी की मौत

Mon, 27 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो25एयूआरपी10- पिकअप पलटने से घायल पड़े मवेशी । संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल(औरैया)। कोतवाली के हाईवे रोड अमिलिया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में चार मवेशियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, घायल मवेशियों का इलाज पशु विभाग की टीम कर रही है।
विज्ञापन

कानपुर देहात जनपद के राजपुर कस्बा स्थित बाजार से एक पिकअप में 35 मवेशियों को लादकर फिरोजाबाद के सिरसागंज कस्बा स्थित पशु बाजार ले जाया जा रहा था। सोमवार को लगने वाले पशु बाजार में इन्हें बेचा जाना था। रविवार को क्षेत्र के सराय अमिलिया गांव के सामने पिकअप अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में पिकअप पर सवार इरशाद पुत्र हाजी अनवर निवासी लालमन चौराहा फिरोजाबाद घायल हो गया। जबकि उस पर सवार घायल के भाई इकरार व चालक असगर पुत्र कल्लू तथा फिरोजाबाद निवासी कासिम पुत्र इंतजार व रागिब पुत्र बंधुखान बाल-बाल बच गए। वहीं, हादसे में चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पशु विभाग की टीम ने घायल मवेशियों का इलाज शुरू किया। पुलिस पिकअप चालक असगर व व्यापारियों को कोतवाली ले गई। जहां पर उनसे पूछताछ की गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कैलाश बाबू ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार व पशुधन प्रसार अधिकारी राजकुमार की टीम को मौके पर भेजा गया है। घायल मवेशियों का उपचार किया जा रहा है। मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed