{"_id":"61c8bbcce9592d1cda558911","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6718855143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता योजनाओं का लाभ ले रही: महेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता योजनाओं का लाभ ले रही: महेंद्र
विज्ञापन
फोटो - 26एयूआरपी38- जनविश्वास यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करते भाजपाई । संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सरकार की ओर से तमाम लाभकारी योजनाओं का जनता लाभ ले रही है। यह बात रविवार को जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने जनविश्वास यात्रा पहुंचने के बाद कही। शहर की सीमा यमुना पुल पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद कई स्थानों पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
रविवार को जालौन जिले से भाजपा की जन विश्वास यात्रा जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के नेतृत्व में यमुना पुल पर पहुंची। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, यात्रा संयोजक राजकुमार दुबे के नेतृत्व में पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके बाद यात्रा जालौन चौराहा, जेसीज चौराहा, संजय गेट होते हुए सुभाष चौराहे पर पहुंची। सुभाष चौराहा पर भाजपा नेता विशाल शुक्ला, आकाश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा व अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत किया। इसके बाद काफिला दिबियापुर रोड पहुंचा।
भारतीय विद्यालय स्कूल होते हुए यात्रा एलजी गार्डन पहुंची। यहां पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से योगी सरकार बनेगी। आज प्रदेश की जनता भयमुक्त है और सरकार की ओर से तमाम लाभकारी योजनाओं का जनता लाभ ले रही है।
विज्ञापन
जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि ने कहा कि विपक्षी दल भाजपा से घबरा रहे हैं। सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, गरीब, युवाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित की हैं। इस मौके पर पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक, अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, श्रीकांत पाठक, दीपक दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाइ मौजूद रहे।