{"_id":"61c8b78ec92061447201c796","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6718845167","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचली गंग नहर में महिला का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचली गंग नहर में महिला का मिला शव
विज्ञापन
फोटो26एयूआरपी 01- घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा(औरैया)। कस्बा अछल्दा के निचली गंग नहर पुल के नीचे तीन जानवरों के शवों के बीच एक महिला का शव फंसे होने की ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कई दिनों पुराना शव होने के चलते बुरी तरह से सड़ा हुआ होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
निचली गंग नहर पुल के नीचे रविवार को एक महिला का सड़ा-गला शव तीन जानवरों के शवों के बीच फंस गया। सुबह टहलने वाले ग्रामीणों की जब शव पर नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला। महिला के शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। पुलिस के अनुसार कई दिनों पुराना शव होने के कारण वह बुरी तरह से गल चुका है। हालांकि इस बीच पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन सड़ने के चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 35 साल प्रतीत हो रही है। शव काफी पुराना होने के कारण फूल चुका है। उससे बदबू आ रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बोले जिम्मेदार
नहर में एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह से गल चुका है। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पानी में पीछे से कहीं बहकर आया हुआ प्रतीत होता है। पुलिस टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
-शिष्यपाल, अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया
नहीं निकाले गए गोवंश समेत अन्य जानवरों के शव
अछल्दा थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही देखने को मिली। जहां पानी में बहकर आए महिला के शव को जानवरों के शवों के बीच से तो निकाल लिया गया, लेकिन पानी में बहकर बीच में फंसे दो गोवंश, दो बकरियों समेत पांच जानवरों के शवों को नहीं निकाला जा सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि पानी के बीच में जानवरों के शव फंसे होने से उन्हें निकालने का काफी प्रयास किया गया लेकिन नहीं निकाले जा सके।