{"_id":"61c8b57945591a7a382b9ca0","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp671879343","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लाइन की खोदाई से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लाइन की खोदाई से पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
फोटो26एयूआरपी04- गैस लाइन की खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन से भरा पानी । संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल(औरैया)। जेसीबी से कराई गई खोदाई के दौरान कस्बा में बिछी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिस वजह से चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गलियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कस्बावासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग की है।
कानपुर से आगरा तक टोरेंट कंपनी की ओर से गैस सप्लाई की लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। कस्बा के अंदर लाइन बिछाए जाने का काम श्री गणेश इंफ्रा कंपनी द्वारा सात किलोमीटर तक लाइन बिछाए जाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी की ओर से लोकल स्तर पर फुटपाथ खोदाई का कार्य कराया जा रहा है। जेसीबी के माध्यम से पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई की जा रही है। जिस वजह से कुछ महीने पहले ही नगर पंचायत द्वारा बनाया गया इंटरलॉकिंग फुटपाथ बर्बाद हो रहा है।
मोहल्ला गांधीनगर, टीचर्स कॉलोनी के सामने फुटपाथ पर चार दिन पहले हुई खोदाई से जमीन के अंदर पड़ी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे फुटपाथ पर जलभराव की स्थिति बन गई है। जलभराव के चलते पास से निकली 33 केवी विद्युत लाइन के खंभे भी जद में आ रहे हैं और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, सप्लाई की लाइन कटने से मोहल्ला गांधीनगर, टीचर्स कॉलोनी सहित आजाद नगर मोहल्ला के करीब 50 घरों में चार दिनों से पानी नहीं आ रहा है। पानी न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरने के लिए लोग इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर हैं। उधर, जलभराव के चलते राहगीरों को निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष रानी पोरवाल ने बताया कि केंद्र सरकार का कार्य है। कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप लाइन बिछाए जाने का काम किया जा रहा है। जहां पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। वहां नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी और पानी की सप्लाई दुरुस्त कराई जाएगी।