{"_id":"61c0d36a553c73283d39ac23","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6707276129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: कहीं चना तो कहीं नहीं पहुंचा तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: कहीं चना तो कहीं नहीं पहुंचा तेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सरकार की ओर से अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को गेहूं, चावल के साथ दाल, खाद्य तेल का 20 दिसंबर तक निशुल्क वितरण किया जाना था। हीलाहवाली के चलते कई राशन दुकानों तक चना, खाद्य तेल नहीं पहुंच सका। इसकी वजह से लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इसके मद्देनजर शासन की ओर से खाद्यान्न वितरित करने का समय तीन दिन और बढ़ा दिया गया है।
जिले में 2,68,090 अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। इसमें 10 लाख 20 हजार सदस्य हैं। शासन की ओर से 20 दिसंबर तक खाद्यान्न वितरित किए जाने की तिथि निर्धारित की गई थी। खाद्यान्न का उठान न होने से पात्र व्यक्तियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाग्यनगर में पांच हजार लीटर और सहार विकासखंड में अभी तक 2795 लीटर खाद्य तेल नहीं पहुंच सका है। वहीं, बिधूना विकासखंड में 80 क्विंटल चना नहीं पहुंच सका है। विभाग की ओर से 88 फीसदी तक खाद्यान्न वितरित किए जाने का दावा किया जा रहा है। विभाग के मुताबिक 9,08,633 सदस्यों को खाद्यान्न वितरित हो गया है।
बोले जिम्मेदार
उठान में देरी होने से कई पात्र व्यक्तियों तक खाद्यान्न नहीं पहुंच सका है। शासन की ओर से तीन दिन का समय बढ़ाये जाने से सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा सकेगा। - देवमणि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी