फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, धूप बेअसर

Tue, 21 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 20 एयूआरपी -17 - सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल जाते बच्चे - फोटो : AURAIYA
औरैया। सर्द हवाओं के चलने से जिले में ठिठुरन बढ़ गई है। गलन बढ़ने की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार को न्यूनतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुुबह ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है। आसमान साफ होने के बाद भी सर्द हवाओं के चलने से पूरे दिन ठंड रही। इससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सुबह के समय गलन भरी सर्दी में स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते दिखाई दिए। सुबह आठ से नौ बजे तक और शाम ढलते ही ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते दिखाई दिए। शाम सात बजते-बजते शहर के गुमटी बाजार, होमगंज, फूलमती मार्केट, सदर बाजार आदि में सन्नाटा पसरा रहा। सूरज की किरणें भी गलन भरी हवाओं के प्रभाव को कम नहीं कर पा रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग और छोटे बच्चों को हो रही है। लोग सुबह और शाम को सर्दी के चलते घरों में दुबकने के लिए विवश हो रहे हैं। पिछले पांच दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के प्रभारी व मौसम वैज्ञानिक डॉ.अनंत कुमार ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। तापमान में गिरावट से गलन और कोहरे के बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन का तापमान एक नजर में
(डिग्री सेल्सियस में)
दिन अधिकतम न्यूनतम
गुरुवार 25 11
शुक्रवार 25 12
शनिवार 24 13
रविवार 19 5
सोमवार 20 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed