{"_id":"61c0cc708e985966f769431a","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp670720654","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद पर 71 व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 50 फीसदी पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद पर 71 व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 50 फीसदी पड़े वोट
विज्ञापन
फोटो 20 एयूआरपी 34 - मतदेय स्थल पर पीठासीन अधिकारी से पर्ची लेते मतदाता
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत करमपुर में प्रधान व ब्लॉक अछल्दा की ग्राम पंचायत कन्हौ में ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में मंगलवार को ग्रामीणों ने उत्साह से मतदान किया। प्रधान पद के लिए 71 फीसदी मतदान हुआ। सदस्य पद के लिए 50 फीसदी मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। देर शाम शाम मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग में रूम में रखवाया गया। मंगलवार को संबंधित ब्लॉक कार्यालयों पर मतगणना होगी। प्रधान पद व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दोनों स्थानों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
ग्राम पंचायत करमपुर में प्रधान की मृत्यु होने के कारण उपचुनाव कराया गया। मंगलवार की सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक 1073 में 765 (71 फीसदी) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह व सीओ सदर सुरेंद्र नाथ यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
कन्हौ में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर हुए चुनाव में 116 में 58 (50 फीसदी) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां भी बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को ब्लॉक कार्यालयों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी रेखा एस. चौहान ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से संबंधित ब्लॉक कार्यालयों में होगी।