फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

शहर में जगह-जगह खड़े ऑटो सुचारू वाहन संचालन में बने बाधक

Sun, 19 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो19एयूआरपी 01-देवकली चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे पूरे रास्ते में खड़े ऑटो व मैजिक - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर मेें प्रमुख मार्गों व चौराहों पर जगह-जगह खड़े ऑटो व मैजिक से जाम की समस्या बनी रहती है। इन वाहनों के लिए आज तक नगर पालिका व जिला प्रशासन की ओर से कोई स्थायी स्टैंड की व्यवस्था नहीं कराई गई है। जिससे आम लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर में लोगों को आए दिन जाम से जूझना पड़ता है। हालत यह है कि प्रमुख मार्गों व चौराहों पर यातायात पुलिस की अनदेखी से जगह-जगह ऑटो खड़े रहने से आवागमन बाधित हो रहा है। बावजूद इसके आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। अहम बात यह है कि शहर में पिछले पांच सालों में लगभग दो हजार ऑटो-मैजिक दिन भर सड़कों पर फर्राटा भरते रहते हैं, लेकिन इन वाहनों को खड़े करने के लिए कोई भी स्थायी ऑटो स्टैंड नहीं है। यही नहीं प्रमुख चौराहों सुभाष चौक, जेसीज चौराहा, देवकली चौराहा व मां मंगला काली चौराहे पर इन वाहनों के जगह-जगह खड़े रहने से पूरी सड़क पर रुकावट हो जाती है। जिससे दो पहिया वाहन चालकों को भी निकलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं, अवैध ऑटो स्टैंड को लेकर पालिका प्रशासन भी पूरी तरह से अनदेखी करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार शहर में ट्रैफिक पुलिस की सह पर देवकली चौराहा व मां मंगला काली चौराहे पर अवैध रूप से ऑटो स्टैंडों का संचालन पिछले कई सालों से हो रहा है। जिसमें प्रति ऑटो तीन सौ रुपये प्रतिमाह के अलावा 50 रुपये प्रतिदिन के वसूल किए जाते हैं। जिसका प्रतिमाह बंदरबांट किया जाता है। यही कारण है कि अवैध रूप से संचालित हो रहे इन ऑटो स्टैंडों के लिए न तो कोई स्थायी स्टैंड की व्यवस्था की जा रही है और न ही इनके जगह-जगह खड़े होने पर। इससे जाम की समस्या से भी निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार बोले
पालिका प्रशासन के पास कोई भी जगह न होने से ऑटो-मैजिकों के लिए स्थायी स्टैंड दे पाना संभव नहीं है। इसके लिए नगर निगम विभाग की ओर से भी जगह न होने पर इस दिशा में कोई कदम न उठाने के निर्देश हैं।
-बलवीर सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed