फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

शीत लहर ने ठिठुराया, हाथ-पैर हुए सुन्न

Sun, 19 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 19 एयूआरपी 15 - सहायल कसबा में ठंड से बचने को अलाव तापते लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शीत लहर ने लोगों को कंपकंपा दिया। रविवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सर्दी के सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर लोग शीत लहर से लोग कंपकंपाते रहे। हवा की रफ्तार लगभग दस किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम को कड़कड़ाती ठंड से लोग बेहाल नजर आए। शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शीत लहर के चलते सड़कों और बाजारों में आवाजाही प्रभावित रही। बाजार देर से खुले और शाम को जल्द ही यहां दुकानें बंद हुई। ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित हुई है। सड़कों पर दुपहिया वाहनों की संख्या कम रही। कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के प्रभारी व मौसम वैज्ञानिक डॉ.अनंत कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट हुुई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और कमी आने की संभावना है। गेहूं की फसल के लिए मौसम उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed