{"_id":"61bf75611d4e4a0870358f29","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp670519863","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के एक-एक पद के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के एक-एक पद के लिए मतदान आज
फोटो 19 एयूआरपी 8 - चुनाव से पूर्व तैयारियों में जुटी पोलिंग पार्टियां संवाद
- फोटो : AURAIYA
Link Copied
औरैया। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के एक-एक पद के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। रविवार को अछल्दा व औरैया ब्लॉक पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के 37 पदों पर एकल नामांकन होने के चलते पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत करमपुर में प्रधान की मृत्यु होने से व अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कन्हौं में सदस्य पद रिक्त होने के कारण उप चुनाव कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत करमपुर में प्रधान पद के लिए व अछल्दा ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि 37 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
रविवार को सदर ब्लॉक से पंचायत करमपुर व अछल्दा ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां कन्हौ के लिए रवाना हुई। यहां पर 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा और 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से संबंधित ब्लॉकों में मतगणना होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी रेखा एस. चौहान ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।