{"_id":"61bf73f8dc09417923677556","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp670513968","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 12 नामजद व 40-50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 12 नामजद व 40-50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
फोटो19एयूआरपी 17- आक्रोशित भाजपा नेताओं से वार्ता करते अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, एसडीएम अखिलेश क?
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल/मुरादगंज/अटसू (औरैया)। कोतवाली के गांव चपटा में जमीन के विवाद के चलते दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। इस पर करीब डेढ़ सैकड़ा भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस ने सोची समझी राजनीति के चलते मामले को तूल दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ने भाजपाइयों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उधर, गांव में पीएसी तैनात की गई है। एक पक्ष की ओर से 12 नामजद व 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें तीन पुलिस की हिरासत में हैं।
गांव चपटा में दोनों पक्षों की ओर से जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। एक पक्ष कब्रिस्तान की जमीन बता रहा है तो दूसरे पक्ष की ओर से जबरन गेट लगाकर उसे आम रास्ता बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया जा रहा है। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर, घटना के बाद जैसे ही भाजपा नेताओं को जानकारी हुई तो करीब डेढ़ सैकड़ा लोग कोतवाली जा पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
कोतवाली पहुंचे एएसपी शिष्यपाल, एसडीएम अखिलेश कुमार, सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव, नायब तहसीलदार अभिनव ने आक्रोशित लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। भाजपा ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि दो पक्षों के बीच एक जमीन का विवाद था। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मयंक अवस्थी पुत्र अशोक अवस्थी की तहरीर पर राशिद खां, ग्राम प्रधान फरीद खां, मुन्ना जी, शाकिर खां, कनजू खां, रसीद खां, शाहिद खां, इंतयार, हबीब खां, मुसीद, गुलाम नवी, वसीम खां नामजद व 40-50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।