फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

टहलने निकला युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Mon, 06 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 05एयूआरपी02- मृतक की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। घर से टहलने निकला युवक का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला। राहगीर ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुल्हरुआ निवासी संजय सिंह उर्फ नीरज (36) पुत्र भजन सिंह रविवार की सुबह पांच बजे घर से टहलने के लिए निकला था। सुबह लगभग सात बजे खेत व अजीतमल जा रहे ग्रामीणों ने गांव से लगभग आधा किलो मीटर की दूरी पर बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर सड़क किनारे एक खेत में लगे नीम के पेड़ पर लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी संजय सिंह के परिजनों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के कहने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि संजय सिंह खेती किसानी कर परिवार का गुजर-बसर करता था। परिवार में पत्नी उमाकांती और चार वर्षीय पुत्र प्रिंस है। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed