{"_id":"61ad08134335ac7bff3c0fa5","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp667924028","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय की चौखट पर महिला ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय की चौखट पर महिला ने फांसी लगाई
विज्ञापन
फोटो 05एयूआरपी07- मृतक आरती की फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के गाजीपुर में रविवार की सुबह शौचालय की चौखट से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर महिला ने जान दे दी। शव को लटकता देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अटसू चौकी के अंतर्गत आने वाले गाजीपुर निवासी देवेंद्र कुमार की पत्नी आरती (28) हर रोज की तरह रविवार की सुबह सोकर उठी। घर में साफ-सफाई की। इस दौरान घर में मौजूद देवेंद्र कुमार और उसके बच्चे शिवानी, रिया, दिव्या, खुशी और देवेश सो रहे थे। आरती ने घर में बने शौचालय की चौखट से रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। देवेंद्र कुमार जब सो कर जागा तो उसने आरती के शव को शौचालय के चौखट पर लटका पाया। बच्चों ने शव को लटकता देखा तो वह चीखते हुए घर से बाहर निकले। बच्चों के चीखने पर ग्रामीण घर में पहुंचे तो शव को लटकते देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। साथ ही ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी मृतका के मायके आलमगीरपुर में भी दी।
घटना की जानकारी पर पुलिस और मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पति और मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ की। जिसमें यह पता चला कि आरती आर्थिक तंगी के चलते बच्चों की परवरिश को लेकर परेशान थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या की। देवेंद्र कुमार मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। क्राइम इंस्पेक्टर गया प्रसाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि तहरीर मिलती है तो उसी आधार पर और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही होगी।