{"_id":"616f18b9a4581d4678220aaa","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp659192882","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में कूदे युवक का तीन दिन बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में कूदे युवक का तीन दिन बाद मिला शव
विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी-4- यमुना से शव निकालने का प्रयास करते गोताखोर। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना (औरैया)। यमुना में कूदे युवक का पुलिस ने तीसरे दिन शव असेवा गांव के पास से बरामद कर लिया है। परिजनों से शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
रविवार को अयाना थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी श्रीप्रकाश का बेटा राघवेंद्र उर्फ पंकज (27) यमुना में कूद गया था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया था कि राघवेंद्र का पत्नी से विवाद हुआ था। इस पर उसके सास, ससुर ने मारपीट का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस जब जांच के लिए पहुंची तो वह कार्रवाई के डर से यमुना में कूद गया। इधर, सेंगनपुर मंदिर के महंत ने युवक के कूदने से पहले शराब पीने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस घटना के बाद से गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को आगरा से 10 सदस्यीय एसडीआरएफ टीम बुलाई गई। वह भी देर शाम तक युवक को नहीं ढूंढ सकी।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे असेवा गांव के पास एक शव उतराता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवक का शव दिखाया तो उन्होंने उसकी शिनाख्त राघवेंद्र के रूप में की। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।