फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौत

Wed, 20 Oct 2021 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 19 एयूआरपी 37 - मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर के पास हाईवे पार कर रहे परचून दुकानदार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे के करीब मिलक गांव निवासी जगत नारायण का बेटा अनुज (20) किसी काम से अजीतमल आया था। घर वापस जाते समय वह भीखेपुर के पास हाइवे पार कर रहा था। इसी बीच इटावा की ओर से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के चाचा वीरपाल सिंह ने बताया कि अनुज के पिता जगत नारायण अपने बड़े बेटे के गब्बर सिंह के साथ गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। अनुज गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। अनुज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ओवरब्रिज पर लगे हाईवे के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फुटेज खंगाले जा रहे है। जिससे स्पष्ट हो सकेगा किस वाहन से कुचल कर युवक की मौत हुई हैं। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed