फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

हुजूर की आमद मरहबा की गूंज के साथ मनाई ईद मिलादुन्नबी

Wed, 20 Oct 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो-19एयूआरपी-25- शहर से निकलता जुलूस-ए-मोहम्मदी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन शहर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अमन का पैगाम लेकर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी में सभी समाज के लोग शामिल हुए। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ जुलूस निकलवाया। शहर काजी की सरपरस्ती में निकाले गए जुलूस में लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश देते भी नजर आए।
विज्ञापन

हुजूर हजरत मोहम्मद साहब सल्लाहु अलैहे वसल्लम की यौमे पैदाइश पर ईद मिलादुन्नवी(बरावफात) के पर्व पर घरों में रोशनी की गई। शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। औरैया शहर में जुलूस जमालशाह से होता हुआ संजय गेट, मुख्य बाजार, तहसील बाजार होमगंज से होता हुआ सुभाष चौक पहुंचा। जहां पहुंच कर जुलूस में शामिल उलमा लोगों ने औरैया शहर में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। इसके बाद जुलूस जमालशाह आकर शांतिपूर्ण माहौल में समाप्त हुआ। इस दौरान नबी की सच्ची मोहब्बत का सुबूत देते हुए अपने हाथों में नबी का परचम लहराया तो वहीं दूसरी ओर जुलूस में वतन की मोहब्बत का जज्बा दिखाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) लहराते हुए नजर आए।
विज्ञापन

जुलूस का कई जगहों पर भव्य तरीके से स्वागत किया गया। जुलूस के दौरान हुजूर की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा के नारों के साथ अक़ीदतमंद नात ख्वानी और सलाम पेश करते रहे। समापन के बाद मुल्क में अमन चैन कायम रहने की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम रमेश यादव ,सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव समेत कोतवाली पुलिस साथ रही। जुलूस में पूर्व शहर काजी आरिफ रहमानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, हाजी शफीक, हाजी आफताब, सलीम राइन, मोहम्मद मियां, गुलजार राइन, शोएब राइन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed