फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

व्यापारियों ने बिजली दफ्तर में किया प्रदर्शन

Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 18एयूआरपी14- एसडीओ विद्युत को ज्ञापन सौंपते व नारेबाजी करते व्यापारी नेता - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर में विद्युत और उपभोक्ताओं की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता विद्युत के कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। सूचना के बाद अधिशासी अभियंता के न होने पर व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा और खूब हो हल्ला किया। मौके पर पहुंचे एसडीओ ने व्यापारियों से ज्ञापन लिया और शीघ्र समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने कहा कि यदि शीघ्र समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है तो वह लोग धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) की युवा इकाई के नेतृत्व में व्यापारी सोमवार की सुबह साढ़े 11 बजे यमुना रोड स्थित बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचे। जहां अधिशासी अभियंता के न होने पर व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा। व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रकट किया। संगठन के जिलाध्यक्ष बबलू बाजपेयी ने कहा कि सूचना के बाद भी अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं है। इससे जाहिर होता है कि विभागीय अधिकारी को जनता की दिक्कतों से कोई लेना-देना नहीं है। व्यापारियों के बढ़ते आक्रोश की जानकारी पर एसडीओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित व्यापारियों को समझाकर उनके गुस्से को शांत किया। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि शहर में निकली 11 हजार वोल्ट की लाइनों के नीचे सेफ्टी लाइन नहीं हैं, जिससे हर समय लोगों को जान का खतरा रहता है। अक्सर तार टूट रहे हैं। हादसे को दावत दे रहे जर्जर विद्युत पोलों को बदले जाने, जालौन चौराहे के उपभोक्ताओं को दी जा रही ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति को शहर के फीडर से जोड़े जाने, खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित किए जाने के अलावा उपभोक्ताओं के बढ़कर आ रहे बिलों व उनकी बिलों संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से निस्तारण किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई ने कहा कि शीघ्र समस्याओं के निस्तारण न होने पर व्यापार मंडल धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर स्वतंत्र अग्रवाल, भानु राजपूत, अजय अग्निहोत्री, दीपक पुरवार, शिवम पांडेय, मो. शोएब, मयंक शुक्ला, माधव तिवारी, मनीष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मोहित आदि कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed