{"_id":"614e1c918ebc3efd1617a723","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6542544145","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की चपेट में आई युवती, छह गांवों में 300 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की चपेट में आई युवती, छह गांवों में 300 बीमार
विज्ञापन
फोटो 24एयूआरपी33- कूलर मिले लार्वा की जानकारी देती टीम का सदस्य
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में बढ़ते वायरल फीवर और डेंगू के मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। शुक्रवार को अजीतमल ब्लॉक के गांव विलावा में एक युवती डेंगू संक्रमित मिली है। वहीं, छह गांवों में स्वास्थ्य टीमों ने पहुंचकर तीन सौ से अधिक मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं वितरित कीं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को अजीतल ब्लॉक के गांव विलावा निवासी 26 वर्षीय युवती सैफई लैब से प्राप्त हुई सूचना में डेंगू संक्रमित बताई गई है। अब कुल डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 17 जा पहुंची है। डेंगू संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए टीमें सक्रिय है। छह गांवों में बीमारियां फैलने की जानकारी दी गईं। जिस पर टीमों को भेजकर उपचार कराया गया है। देरशाम तक टीमों ने 300 के पार मरीजों के उपचार की जानकारी दी है।
इधर, सरकारी अस्पताल में भी मरीजों की संख्या रोज की अपेक्षा अधिक देखने को मिली। जिसमें तीन गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। 50 शैय्या जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीके कटियार ने बताया कि वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसमें बुखार के अधिक मरीज देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए लगा शिविर
कोरोना की जांच के लिए शिविर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल लिए। टीमों ने कुल 1644 व्यक्तियों के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए भेजा। जिसमें 787 सैंपल आरटीपीसीआर और 857 सैंपल एंटीजन के लिए गए।
10 हजार लाभार्थियों ने लगवाई वैक्सीन
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया जिले में शुक्रवार को 98 केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 10 हजार 73 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। जिले में टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों की संख्या अब छह लाख 26 हजार 525 हो गई है।
लार्वा सर्वे के लिए टीमें निकलीं
जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब ने बताया कि शुक्रवार को लार्वा सर्वे के लिए टीमें निकलीं। टीमों ने शुक्रवार को विशेष रूप से सरकारी कार्यालयों, सरकारी कॉलोनियों में लार्वा का सर्वे किया। जिसमें जिला मुख्यालय ककोर, सदर तहसील, ब्लॉक में टीमों ने सर्वे किया। जहां कई स्थानों पर मकानों में लगे कूलरों, टायरों और टंकियों में कई दिन पुराना पानी भरा होने पर लार्वा पाया। टीम ने मौके पर ही सफाई कराई और लोगों को चेतावनी देकर सफाई के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही डीडीटी आदि का छिड़काव भी कराया गया।