फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

मुफ्त राशन लेने वाले किसानों ने बेचा 23 करोड़ से अधिक का अनाज

Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 24एयूआरपी09- पूर्ति निरीक्षकों के साथ सत्यापन के संबंध में रणनीति बनाते जिला पूर्ति अधिकारी द? - फोटो : AURAIYA
औरैया। मुफ्त राशन लेने वाले जिले के 768 किसानों ने सरकार को 23 करोड़ से अधिक का अनाज एक साल में बेचा। आधार कार्ड से हुए जांच में खुलासे के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। ऐसे किसानों की जांच कराई जा रही है। सत्यापन के बाद उनके राशन कार्डों को निरस्त किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऐसे किसानों को अपात्र मानकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग द्वारा गरीबों के लिए जिले में संचालित प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत दो लाख 61 हजार परिवारों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के तहत इन परिवारों को प्रति महीने तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल प्रति यूनिट निशुल्क दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि शासन से जारी की गई सूची में बताया गया है कि जिले में 781 किसानों ने तीन लाख से अधिक का गेहूं व धान सरकार को बेचा है। इन 781 में 13 राशन कार्ड धारक जिले के बाहर है। कुल 768 राशन कार्ड धारक जिले के हैं। जिनकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद इनके राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान लिया जाए कि शासन द्वारा जारी 781 किसानों ने जिले में तीन लाख से अधिक रुपये का धान व गेहूं सरकार को बेचा। यह आंकड़ा 23 करोड़ से अधिक में पहुंच रहा है। इससे जाहिर होता है कि जिले में संपन्न लोग गरीबों के हकों पर अपना अधिकार जमाए हैं।

तीन लाख से अधिक का अनाज बेचने वाले किसानों की जांच हो रही है। संबंधित किसानों की भूमि के अभिलेखों की जांच कराई जाएगी। राशन कार्ड निरस्त होने के बाद शासन से मिलने वाले निर्देश के बाद ही अन्य कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
-देवमणि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
कार्डधारकों की ब्लॉक वार रिपोर्ट
औरैया 108
बिधूना 113
अछल्दा 98
अजीतमल 102
सहार 103
भाग्यनगर 104
ऐरवाकटरा 84
नगर क्षेत्रों 56
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed