फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

चौराहों से हटाई गई नेताओं की होर्डिग

Sat, 25 Sep 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 24एयूआरपी12- जेसीज चौराहे से हटाए गए पोस्टर व बैनर - फोटो : AURAIYA
औरैया। नेताजी के पोस्टर और होर्डिंग से पटे चौराहों को पालिकाधिकारियों के निर्देश पर मुक्त कर दिया गया है। जिससे चौराहों की सुंदरता नजर आने लगी है। वहीं, पालिकाधिकारियों का कहना है कि पालिका क्षेत्र में लगीं अवैध होर्डिंग के खिलाफ जल्द सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग से लेकर प्रमुख चौराहे सुभाष चौक व जेसीस चौराहे पर नेताओं ने प्रचार-प्रसार सामग्री से पाट रखा था। बधाई वाली होर्डिंग व बैनरों ने शहर की सुंदरता को बिगाड़कर रख दिया है। जिसकी खबर 21 सितंबर के अंक में प्रकाशित की गई थी। इसको संज्ञान में लेकर पालिकाधिकारियों ने चौराहों पर सफाई अभियान चलाकर नेता जी के होर्डिंग व बैनर हटाए। जिससे चौराहों की सुंदरता वापस होती दिखी। यह देख चौराहों के आस-पास के दुकानदारों ने खुशी जताई और बताया कि नेता जी के होर्डिंग बैनरों से चौराहों पर लगीं महापुरुषों की प्रतिमाएं ढक गईं थीं।
विज्ञापन

इधर शहर के मुख्य मार्ग इटावा रोड, दिबियापुर रोड, यमुना रोड पर लगे बिजली के खंभों व अन्य स्थानों पर लगे नेताजी के होर्डिंग के खिलाफ पालिकाधिकारियों ने सफाई अभियान चलाने की बात कही है। बैठक के बाद अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार
चौराहों पर लगे होर्डिंग व बैनरों को हटाया गया है। साथ ही सफाई भी कराई गई है। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि चौराहों पर समय-समय पर ध्यान देते रहें। जल्द ही पालिका क्षेत्र में लगीं अवैध होर्डिंग के खिलाफ सफाई अभियान चलाया जाएगा।
- बलवीर सिंह, पालिका ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed