{"_id":"614ccd1b8ebc3efcbf48a0e5","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp654030383","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत दिवस पर सम्मानित हुए लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत दिवस पर सम्मानित हुए लाभार्थी
विज्ञापन
फोटो 23एयूआरपी16- लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड देते कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत और जिलाधिकारी
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तीन साल पूरे होने पर आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। वहीं, बेहतर उपलब्धि वाले अस्पतालों के प्रभारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला मुख्यालय ककोर सभागार में आयुष्मान भारत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने योजना के 10 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि गरीबों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है। गरीबों परिवार के गंभीर मरीजों को पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार इस योजना के तहत प्रति वर्ष कराया जा रहा है। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि योजना का लाभ 4492 लाभार्थियों को मिल चुका है। योजना का पात्र व्यक्ति बीमारी की हालत में है तो वह योजना का लाभ जरूर उठाएं। कहा कि यदि किसी पात्र को योजना का लाभ मिलने में दिक्कत आ रही है तो वह सीधे उनसे कार्यालय में आकर संपर्क कर सकता है।
कार्यक्रम के दौरान छविनाथ, राजबेटी, पूनम, मुकेश श्रीवास्तव, प्रगति, सत्येंद्र गौतम, जसोदा देवी, संदीप, राजकिशोर, प्रेमकिशोर को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। जबकि योजना से लाभान्वित हुए गिरिजा देवी, खुशनुमा, शकीला, ब्रजकिशोर, हवलदार सिंह को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विशेष उपलब्धि वाले अस्पतालों में 50 शैय्या जिला अस्पताल के प्रभारी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। योजना के तहत अच्छा कार्य करने में अजीतमल सीएचसी के आरोग्य मित्र राहुल गौतम, प्रशांत कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी डॉ. शलभ मोहन, डॉ. ज्योतींद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।