फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

एसएसबी की साइकिल रैली का हुआ जोरदार स्वागत

Fri, 24 Sep 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 23एयूआरपी31- रैली लेकर आए सैनिक का तिलक लगाकर स्वागत करती एक महिला ।संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में असम के तेजपुर से दिल्ली जाने वाली सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की साइकिल रैली गुरुवार को औरैया पहुंची। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रशासनिक अधिकारियों और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं रैली में शामिल जवानों का तिलक लगाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में रैली के संबंध में वक्ताओं ने विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की साइकिल रैली जब शहर की सीमा में प्रवेश हुई तो इस रैली को देखने को लिए हाईवे किनारे लोगों की भीड़ देखने को मिली। हाईवे पर कई स्थानों और साई मंदिर के बाहर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पवर्षा के साथ रैली का स्वागत किया। यहां मौजूद महिलाओं और समाजसेवियों ने रैली लेकर 150 जवानों का तिलक लगाकर उत्साहवर्धन किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद साई मंदिर सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि एसएसबी राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन करने वाली फोर्स है। इसे स्थानीय नागरिकों के साथ आत्मीय संबंध बनाए जाने के लिए भी जाना जाता है। कहा कि हम सब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने कहा कि देशभर में जवानों द्वारा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के संस्थापक डॉ. आनंद नाथ गुप्ता और महिला सदस्यों ने भी जवानों का स्वागत किया। कार्यक्रम शुभारंभ से पहले साईं मंदिर परिसर में पौधरोपण का आयोजन भी हुआ। इस मौके पर पूर्व सैनिक अविनाश चंद्र अग्निहोत्री, आदर्श पांडेय, मखलू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed