फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

महिला चिकित्सक के बयान के बाद होगी कार्रवाई

Sun, 25 Jul 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। महिला चिकित्सक द्वारा सीएमएस समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस का रुख सख्त देख कई कर्मचारी अस्पताल से नदारद हो गए। पुलिस पीड़िता के बयान के साथ ही आगे की कार्यवाही तय करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

50 शय्या में तैनात महिला चिकित्सक ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.प्रमोद कटियार, चीफ फार्मासिस्ट सतपाल कटियार, क्वालिटी मैनेजर सुभाष व अखिलेश कटियार के खिलाफ अश्लील हरकत करने, मोबाइल पर भद्दे संदेश, अश्लील वीडियो भेजने समेत कई गंभीर आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पूरे दिन महकमे में इस बात को लेकर चर्चा बनी रही।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि चौकी इंचार्ज ब्रह्मनगर को जांच दी गई है। इस प्रकरण में महिला चिकित्सक के बयान दर्ज किए जाएंगे। उधर, मामले की जांच कर रहे चौकी इंचार्ज रामप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता चिकित्सक से बयान दर्ज कराने को कहा गया था। जिस पर उन्होंने बताया कि अभी वह बाहर हैं। आने पर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed