फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

दहेज उत्पीड़न के चलते तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। महिला थाना में विवाहिता की तहरीर पर पति समेत तीन ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवाहिता ने ससुरालीजनों पर बाइक की मांग करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

महिला थाने में पुलिस को दी तहरीर गई में मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी पीड़िता तरन्नुम ने बताया कि उसकी शादी सितंबर 2010 को जिला शाहजहांपुर निवासी यामीन पुत्र स्व. अजीज से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुरालीजन शादी में कम दहेज मिलने का ताना देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि ससुरालीजनों की ओर से दहेज में एक बाइक दिए जाने का दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी न कर पाने में असमर्थता जताई तो अत्याचार बढ़ने लगा। घर के कमरे में टीवी की आवाज तेज कर बेल्टों से मारपीट करते थे। मायके वालों ने भी समझाया लेकिन ससुरालीजन अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। 27 जून की रात लगभग 9 बजे ससुरालीजन मारपीट के बाद उसे तकिया चौराहे पर छोड़ कर चले गए। साथ ही कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने पति यामीन, सास हसीना, देवर नईम निवासीगण चमकनी जिला शाहजहांपुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed