{"_id":"60a94f5f8ebc3e751975c131","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6298765130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह के चलते युवक फांसी पर झूला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह कलह के चलते युवक फांसी पर झूला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कानपुर में सिविल लाइन निवासी एसीसी सीमेंट कर्मी ने औरैया में किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें मौत की वजह पारिवारिक कारणों से डिप्रेशन के चलते बताई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कानपुर सिविल लाइन निवासी प्रभात बाजपेई पुत्र पवन कुमार बाजपेई औरैया में यमुना रोड स्थित अंबे लॉज के पास स्थित एक मकान में किराये पर रहता था। मकान मालकिन पिंकी ने बताया कि दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे सास के घर जा रहीं थीं। उन्होंने बताया कि शाम पांच-छह बजे दूध वाला आता है। पिंकी ने बताया कि मैंने अपने पुत्र को ऊपर दादी को देखने भेजा जिससे उनको चाबी दी जा सके। इस बीच पुत्र से ऊपर ही कमरे में रह रहे प्रभात के कमरे को भी देखने के लिए कहा। जब पुत्र प्रभात के कमरे में गया तो अंदर किचेन में लगे जंगले में बंधी रस्सी से लटका दिखा। इस पर पुत्र की चीख सुनकर वह ऊपर पहुंची।
वहां प्रभात को फांसी पर लटके देखा। जिस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज रामप्रकाश यादव ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के दीपक ने मौके पर पहुंचकर सैंपल जुटाए। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में मौत की वजह पारिवारिक कलह के चलते डिप्रेशन का होना बताया गया है।