फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Lekhpal assaulted, government records torn

औरैया : लेखपाल के साथ मारपीट, सरकारी अभिलेख फाड़े

Thu, 21 Jul 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Lekhpal assaulted, government records torn
दिबियापुर। महिला के शिकायती पत्र की जांच के लिए तैयापुर जा रहे लेखपाल से कनमऊ के तीन लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। लेखपाल की शिकायत पर एसडीएम बिधूना ने दिबियापुर थानाध्यक्ष को विधिक कार्रवाई के लिए लिखा है। लेखपाल ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहसील बिधूना के कनमऊ क्षेत्र के लेखपाल अवनीश कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को तैयापुर की नन्ही देवी ने तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था। इसकी जांच के लिए वह तैयापुर जा रहे थे। रास्ते में ललऊ का पुर्वा मजरा तैयापुर निवासी दो व्यक्ति मिले।
विज्ञापन

इन लोगाें ने घेरकर जातिसूचक गालियां दीं। साथ ही सरकारी अभिलेख छीनने की कोशिश की। छीनाझपटी में गांव तैयापुर का खसरा फाड़ दिया। मारपीट भी की। इसकी जानकारी उसने एसडीएम बिधूना को दी। एसडीएम ने आरोपियों पर विधिक कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीड़ित साथी लेखपालों के साथ दिबियापुर थाने पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। थाने के निरीक्षक नरेंद्र राठौर का कहना है कि जांच कर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed