फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Lawyers clash with SOG team over arresting accused

औरैयाः आरोपी को पकड़ने पर एसओजी टीम से भिड़े वकील

Sun, 17 Jul 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Lawyers clash with SOG team over arresting accused
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के दुष्कर्म के एक आरोपी को कचहरी से उठाना एसओजी टीम को भारी पड़ गया। अधिवक्ताओं ने विरोध किया तो एसओजी टीम के सिपाहियों ने उनसे अभद्रता की। इस पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दो सिपाहियों को घेर कर पकड़ लिया और असलहा समेत न्यायिक अधिकारियों के समक्ष पेश किया। वकीलों का आक्रोश तब समाप्त हुआ, जब एएसपी व सीओ सदर ने टीम के आचरण पर खेद जताकर भविष्य में ऐसी घटना न होने देने का वादा जिला जज से किया।
विज्ञापन

बेला थाने से आशीष कुमार दुष्कर्म का आरोपी है। शनिवार को वह कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए पहुंचा। इधर एसओजी टीम उसकी गिरफ्तारी की फिराक में थी। एसओजी को जानकारी मिली कि वह जिला न्यायालय परिसर में एक अधिवक्ता के चेंबर में है। इस पर असलहों से लैस सादी वर्दी में एसओजी टीम न्यायालय परिसर पहुंची। जब टीम ने आरोपी को पकड़ना चाहा तो अधिवक्ता व उसके साथी वकीलों का पुलिस से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ता देख टीम के अन्य सिपाही आरोपी को लेकर खिसक लिए पर दो पुलिस कर्मी उग्र वकीलों की पकड़ में आ गए।
विज्ञापन

हंगामा व हाथापाई की स्थिति देख वीडियो कान्फ्रेंसिंग हाल में बैठे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जीवक कुमार सिंह बाहर आए तथा उग्र वकीलों के चंगुल से दोनों पुलिस कर्मचारियों को छुड़ाया। सूचना मिलते ही जिला जज अनिल कुमार वर्मा व अन्य न्यायिक अधिकारी भी आ गए और मामले की जानकारी की। जिला जज ने दोनों पुलिस कर्मचारियों को नियमों की अनदेखी करने के खिलाफ जमकर लताड़ा तथा पुलिस उच्चाधिकारियों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर एएसपी शिष्य पाल व सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव जिला जज के पास आए तथा एसओजी टीम के रवैये पर खेद जताया। यह आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। तब उग्र वकीलों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान सुरेंद्र शुक्ला एडवोकेट, डीजीसी अभिषेक मिश्रा, प्रदीप कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, मंजुल मिश्रा एडवोकेट, कुलदीप दुबे एडवोकेट आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed