फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya,khiladhi,sport

लंबी कूद में मोहित व अंशिका अव्वल

Mon, 22 Nov 2021 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
auraiya,khiladhi,sport
औरैया। शहर के तिलक स्टेडियम में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा के तहत आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सोमवार को खंड विकास अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बीडीओ ने कहा कि प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा को निखारना और उसे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन किया है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अभिषेक यादव प्रथम, शनि कुमार द्वितीय और प्रवीन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 100 मीटर बालिका वर्ग में प्रिंसी सिंह प्रथम, मानशी चौहान द्वितीय और मानशी गौतम तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में अभिषेक यादव प्रथम, शिव शंकर द्वितीय और अनिओप यादव तृतीय, 200 मीटर बालिका वर्ग में प्रिंसी सिंह प्रथम, मानसी चौहान द्वितीय और मानसी गौतम तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर बालक वर्ग में मोहित यादव प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय और सौरभ सेंगर तृतीय, 400 मीटर बालिका वर्ग में आराध्या चौहान प्रथम, प्रिंसी सिंह द्वितीय और नेहा पाल तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में शिव शंकर प्रथम, अनवीर यादव द्वितीय, अनूप कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर बालक वर्ग में अनवीर सिंह प्रथम, राजवीर सिंह द्वितीय, सौरभ सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबाल बालक वर्ग में बीपी एड तिलक डिग्री कालेज की टीम विजेता और तिलक नगर की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में 8003 औरैया की टीम विजेता और बी तीन अकेडमी उपविजेता रही।

लंबी कूद बालक वर्ग में मोहित यादव प्रथम, मुनिराज द्वितीय। लंबी कूद बालिका वर्ग में अंशिका पाल प्रथम, मानशी चौहान द्वितीय और नेहा पाल तृतीय स्थान पर रहीं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नफीस अहमद, रोहित दुबे, प्रो. शिवमंगल सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं के निर्णायक की भूमिका हरभूषण सिंह चौहान, सुशील कुमार, सुमन प्रताप, पंकज प्रताप सिंह, पवन नायक, शिव प्रताप सिंह, भूमिका त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, अजीत तोमर ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed