{"_id":"62eabef998b9925782253768","slug":"auraiya-half-a-hundred-people-troubled-by-dabangg-surrounded-kotwali-late-at-night-auraiya-news-knp7110626174","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया : दबंग से परेशान आधा सैकड़ा लोगों ने देर रात घेरी कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया : दबंग से परेशान आधा सैकड़ा लोगों ने देर रात घेरी कोतवाली
विज्ञापन
फोटो03एयूआरपी 26- कोतवाली में मौजूद लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भीखमपुर दयालपुर निवासी तकरीबन 50 लोगों ने मंगलवार की आधी रात कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। इनका आरोप है कि दबंगई के बल पर एक व्यक्ति ने मोहल्ले के पास स्थित कांशीराम कालोनी में अवैध कब्जा कर रखा है। वह लोगों को बेवजह परेशान करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला भीखमपुर दयालपुर निवासी रामकिशन बाथम, कमलेश राजपूत, किशन कुमार, कृपाराम, योगेंद्र राजपूत, गोविंद सिंह यादव, राम सिंह, छोटे राजपूत समेत लगभग 50 लोग दो ट्रैक्टरों से मंगलवार की देर रात कोतवाली पहुंचे। लोगों ने बताया कि उनके मोहल्ले में रहने वाला एक दबंग व्यक्ति आए दिन मोहल्ले के लोगों से गाली-गलौज और दबंगई दिखाता है।
इतना ही नहीं दबंग ने मोहल्ले के पास बनी कांशीराम कालोनी के आवास में परिवार समेत कब्जा कर रखा है। आरोप लगाया कि इसी में अवैध धंधे कर रहा है। जब मोहल्ले के लोग इसका विरोध करते है तो वह फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दे रहा है। इससे लोग डरे हैं। वह लोगों को लगातार धमकियां दे रहा
विज्ञापन
है। इसको लेकर कई बार पुलिस से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।