फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Flood of faith in pagodas

औरैया : शिवालयों में आस्था का सैलाब

Mon, 18 Jul 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Flood of faith in pagodas
फोटो-18एयूआरपी-10-देवकली मंदिर के बाहर लाइन में खड़े श्रद्धालु। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। गंगाजल, दूध, शहद, बेलपत्र, धतूरा और फूल आदि चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर ऐतिहासिक देवकली मंदिर में सुबह तीन बजे से ही दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। महंत शिवजी ने बताया कि बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए मंदिर में खासे इंतजाम किए गए थे। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगाईं गईं।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल मुस्तैद रहा। इटावा, जालौन, कानपुर देहात के श्रद्धालु भी भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे। सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। इसी तरह शहर के फूलमती मंदिर, संकटमोचन आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवकली मंदिर परिसर में लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने खूब आनंद लिया। बच्चे जहां खिलौने खरीदने के साथ झूले झूलते नजर आए, वहीं महिलाएं जरूरत का सामान खरीदने में व्यस्त रहीं। एसडीएम मनोज सिंह, सीओ सुरेंद्र नाथ के साथ अन्य अधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
बिधूना। क्षेत्र के वनखंडेश्वर मंदिर, शिव मंदिर, मउ गूरा स्थित देवघट और कुदरकोट के भयानाक नाथ शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में शिव भक्तों ने धूप, दीप फल फूल पुष्प इत्यादि अर्पित कर भगवान शिव का पूजा अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर में दो से चार भक्तों को प्रवेश कराया जा रहा था।
अर्द्धनारीश्वर में हुआ जलाभिषेक
फफूंद। कस्बे के मुरादगंज तिराहे पर स्थित प्राचीन अर्द्धनारीश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर शाम तक लोग जलाभिषेक करने के लिए लाइन में खड़े रहे। भक्तों ने बेल पत्र व गंगाजल चढ़ाने के साथ ही अपनी मनोकामना के लिए मन्नतें मांगी। पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रही।

भरेह दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु
इटावा की सीमा से जुड़े भरेह स्थित भारेश्वर मंदिर में इटावा औरैया के श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यमुना घाट पर स्नान भी किया। यहां पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इसकी तैयारियां चल रहीं हैं। मंदिर के लोगों ने बताया कि सावन के सोमवार को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

फोटो-18एयूआरपी-11- देवकली मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

फोटो-18एयूआरपी-11- देवकली मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed