फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Farmer dies due to drowning in Anhaiya river

औरैयाः अन्हैया नदी में डूबने से किसान की मौत

Sat, 13 Aug 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Farmer dies due to drowning in Anhaiya river
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गुनोली गांव के बाहर अन्हैया नदी में एक किसान का शव पानी में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे भाई ने शव बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुनोली निवासी किसान देवीदयाल (43) पुत्र स्व. लल्लू प्रसाद शुक्रवार तड़के घर से शौच के लिए निकला था। जब सुबह सात बजे के करीब गांव के कुछ लोग अन्हैया नदी के किनारे से गुजरे तो उसका शव पानी में उतराता दिखा। ग्रामीणों ने सूचना भाई सत्यनारायण दिवाकर को दी।
विज्ञापन

परिजनों के साथ पहुंचे भाई ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर अछल्दा पुलिस को सूचना दी। भाई सत्यनारायण ने बताया कि देवीदयाल अविवाहित था। आशंका जताई कि पैर फिसलने से नदी में डूब गया। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed