{"_id":"62d84676b2c0920de736b04a","slug":"auraiya-faces-blossomed-due-to-rain-crops-got-life-auraiya-news-knp7086068154","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया : झमाझम बारिश से खिले चेहरे, फसलों को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया : झमाझम बारिश से खिले चेहरे, फसलों को मिली संजीवनी
विज्ञापन
फोटो-20एयूआरपी-10- औरैया के सदर बाजार में भरा बारिश का पानी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। बुधवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। बारिश ने करीब एक महीने से पड़ रही भीषण गर्मी से निजात तो दिलाई ही, साथ ही सूख रहीं फसलों को संजीवनी दी। हालांकि जलभराव से शहर के कई मोहल्लों में लोगों को दुश्वारियां भी हुईं, लेकिन बारिश की खुशी में उसे भूल गए।
करीब एक माह से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे अचानक काली घटाएं छायी और झमाझम बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते गली-मोहल्लों और सड़कों पर पानी भर गया। साढ़े छह किलोमीटर की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने मौसम को खुशगवार बनाए रखा। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
बारिश से धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंग, मूंगफली, तिल और अन्य फसलों को संजीवनी मिली है। परघईपुर, दखलीपुर, मिरगांवा, भाऊपुर, बिलरायी, रानीपुर, भोलेपुरवा, नियामतपुर गांव के किसान सुखवीर, मुकेश कुमार, गुड्डन दीक्षित, मोहन दीक्षित, शमशाद, रमेश चंद्र ने बताया कि बारिश से सभी फसलों को फायदा हुआ है। खेतों में पानी भरने से किसानों ने धान की रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बारिश से संजय गेट के पास गुरुहाई मोहल्ला, बजरिया, गुमटी मोहाल, सदर बाजार होमगंज, गोशाला रोड, दिबियापुर रोड, समेत खानपुर के नाले ओवर फ्लो हो गए। नालों की गंदगी सड़कों और गलियों में आ गइ। इससे नगर पालिका की सफाई व्यवस्था का पोल खुल गई। रोडवेज बस स्टैंड, नगर पालिका, जिला अस्पताल, कई मोहल्लों और बाजारों के साथ प्राइमरी स्कूलों के परिसर में जलभराव हो गया। इन स्थानों पर जलनिकासी के समुचित प्रबंध नहीं थे। लोग व्यवस्था को कोसते दिखे।
बारिश का असर अजीतमल, बीहड़ के आयाना, दिबियापुर, कंचौसी क्षेत्र में अधिक रहा। इन इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। बिधूना, बेला में हल्की बारिश हुई। बारिश का पानी घरों तक पहुंचने से बीहड़ क्षेत्र के लोगों को परेशानी हुई।
फफूंद। बारिश में अच्छे कारोबार की उम्मीद रखकर तीन महीने पूर्व से छाता, बरसाती पन्नी, रेनकोट का भारी स्टॉक किए दुकानदार समय पर बारिश न होने से मायूस थे। दुकानदार गुड्डू, शमशुद्दीन, शाहिद, याकूब, मनोज, अशोक आदि ने बताया कि बारिश होने से कारोबार चलने की उम्मीद है।

फोटो-20एयूआरपी-11- रोडवेज डिपो में बारिश के बाद कीचड़। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो-20एयूआरपी-12- गुरुहाई मोहल्ले की गलियों में भरे पानी से गुजरता बाइक सवार। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो-20एयूआरपी-13- गोशाला रोड पर सड़कों पर भरा बारिश का पानी गुजरते लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA