फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Dowry murder report on seven including husband

औरैयाः पति समेत सात पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Fri, 12 Aug 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Dowry murder report on seven including husband
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के डोडापुर में एक माह पहले महिला की मौत के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत सात ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बेला के माधव नगर निवासी रामचंद्र ने एसपी से शिकायत की कि बेटी रीना की शादी बिधूना के डोडापुर निवासी सत्यभान उर्फ छोटे के साथ 24 जुलाई 2016 को की थी। शादी के बाद ही वह बेटी को हरियाणा ले गए। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पर पति, जेठ शेर सिंह, रंजीत, अर्जुन, जेठानी छुन्नी, ससुर रामपाल व सास रोशनी प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि 11 जुलाई 2022 को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर बेटी की हत्या कर दी। ससुर रामपाल की सूचना पर बेटी के ससुराल पहुंचे तो बेटी के शरीर व गले में चोट के निशान थेे और ससुराल वाले शव छोड़ कर भाग गए थे। बिधूना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। आरोप लगाया कि मामले में कार्रवाई को लेकर कई बार पुलिस को तहरीर दी पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया कि एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed