फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Car riders robbed the truck driver-cleaner after hitting the gun

औरैया : कार सवारों ने तमंचे की बटकर मार ट्रक चालक-क्लीनर को लूटा

Wed, 03 Aug 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Car riders robbed the truck driver-cleaner after hitting the gun
फोटो-03एयूआरपी-25 लूट का शिकार घायल ट्रक चालक नेमीचंद्र। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। मुरादगंज कस्बे के पास सर्विस रोड पर मंगलवार की रात तमंचे के बल पर कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक और क्लीनर को लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर घायल किया।
विज्ञापन

आगरा के बाह थाना क्षेत्र के बरकापुरा गांव निवासी नेमीचंद्र ट्रक चालक है। वह जरार गांव निवासी क्लीनर बॉबी के साथ ट्रक में आलू लादकर आगरा से औरैया मंडी आ रहा था। रात करीब दो बजे कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के मुरादगंज कस्बे के पास के पास नींद आने पर ट्रक हाईवे की सर्विस रोड पर रोककर आराम करने लगे। रात में सफेद रंग की वैगनआर कार ट्रक के पास आई।
विज्ञापन

ट्रक की केबिन के ऊपर चढ़कर दो लोगों ने चालक नेमीचंद्र को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। क्लीनर बॉबी को भी पीटा। दोनों के पास मौजूद करीब तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने अन्य ट्रक चालक से मदद लेकर यूपी-112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी चारू निगम, सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं।

ट्रक चालक व क्लीनर से पूछताछ की। एसपी ने आनंतराम टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने का प्रयास किया तो टोल प्लाजा प्रशासन ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में निर्माण चलने के कारण तार कटने की वजह से मुरादगंज हाईवे पर लगा सीसीटीवी काम न करने की जानकारी दी।
पुलिस ने अन्य सीसीटीवी के माध्यम से फुटेज खंगाले। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed