फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Bus full of students collided with a dumper, seven students injured, angry students blocked the highway

औरैया में भीषण सड़क हादसा: बस ट्राला से टकराई, एक परीक्षार्थी की मौत, चार घायल

Sun, 05 Sep 2021 10:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Sep 2021 10:40 AM IST
सार

दुर्घटनाग्रस्त बस को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सैफई अस्पताल में परिचालक ने बताया कि चालक को नींद आ रही थी।

विज्ञापन
Auraiya: Bus full of students collided with a dumper, seven students injured, angry students blocked the highway
औरैया में भीषण सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के अजीतमल में ट्रिपल सी की परीक्षा देकर छतरपुर से लौट रहे परीक्षार्थियों से भरी बस चालक को झपकी आने के कारण आगे जा रहे ट्राला से टकरा गई। हादसे में एक परीक्षार्थी की मौत हो गई और परिचालक समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के नहीं पहुंचने पर परीक्षार्थियों ने कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। सीओ ने परीक्षार्थियों को समझाकर जाम खुलवाया। मैनपुरी के परीक्षार्थी तीन बसों से ट्रिपल सी की परीक्षा देने मध्य प्रदेश के छतरपुर गए थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह छतरपुर से लौटते समय कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजीतमल कोतवाली अंतर्गत प्रतापपुर के निकट ओवरब्रिज पर बस के चालक को झपकी आ गई। बस आगे जा रहे ट्राला से जा टकराई। बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवार रिषभ (20), दीपक (22), अंशु (26), अंकुर (24) निवासीगण चौबेपुर थाना सैफई जिला इटावा तथा बस परिचालक गंभीर (45) निवासी अहमदपुर थाना करहल जिला मैनपुरी घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए भेजा लेकिन अंकुर की मृत्यु हो गई। सूचना के बाद भी पुलिस के मौके पर न पहुंचने पर परीक्षार्थियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।

पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सीओ अजीतमल प्रताप कुमार ने किसी तरह उन्हें समझाया। आधे घंटे तक जाम लगा रहा। दुर्घटनाग्रस्त बस को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सैफई अस्पताल में परिचालक ने बताया कि चालक को नींद आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed