फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Before going to the rally of the people metal detector check

औरैयाः रैली में जाने से पहले लोगों की मेटल डिटेक्टर से चेकिंग

Sun, 17 Jul 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Before going to the rally of the people metal detector check
मां मंगला काली चौराहे पर वाहनों को रोकने के लिए पुलिस के साथ तैनात एनसीसी कैडेट्स। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। जालौन जिले में प्रधानमंत्री द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर पुलिस से लेकर इंटेलीजेंस के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह सतर्क रहे। सुबह मिहौली गांव के पास एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास से भीड़ को बसों से रवाना करने से पहले रैली में जा रहे लोगों की सख्ती से तलाशी ली गई। वहीं, शहर के प्रमुख चौराहे पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर लोगों को कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन में काफी संख्या में लोग बसों से शामिल होने पहुंचे। सदर विकास खंड के गांव मिहौली से होकर गुजरे एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाजा से सुबह लोगों को लेकर दो सैकड़ा बस रवाना हुईं। पुलिस व इंटेलीजेंस ने बसों में सवार होकर रैली में शामिल होने जा रहे लोगों की मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली। इस बीच लोगों की जेब में मिली पान मसाले की पुड़िया भी निकाल कर नष्ट की। वहीं किसी भी प्रकार का झोला आदि नहीं ले जाने दिया।
विज्ञापन

उधर रैली में जाने से छूट गए लोगों के लिए शासन की ओर से शहर के हाईवे स्थित मां मंगला काली चौराहे पर बड़ी एलईडी लगाकर लोगों को उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जालौन रोड पर कार्यक्रम के चलते भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। जिसको लेकर बाहर से आने वाले वाहनों को जालौन रोड पर जाने से रोकने के लिए पुलिस के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स व यातायात पुलिस के सिपाही मुस्तैद रहे। इससे पहले सुबह रैली में निर्माणाधीन टोल प्लाज से बसों के रवाना होने के दौरान एसपी चारू निगम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव भी मौजूद रहे।

निर्माणाधीन टोल प्लाजा से रवाना होती बसों का निरीक्षण कर जानकारी करतीं एसपी चारू निगम व मौजूद एए?

निर्माणाधीन टोल प्लाजा से रवाना होती बसों का निरीक्षण कर जानकारी करतीं एसपी चारू निगम व मौजूद एए?- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed