फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Atul is earning lakhs by cultivating bananas through scientific method

वैज्ञानिक विधि से केले की खेती कर अतुल कमा रहे लाखों

Tue, 31 May 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Atul is earning lakhs by cultivating bananas through scientific method
फोटो-30एयूआरपी-04- कथा के दौरान प्रवचन करते आचार्य कमलेश पाठक। संवाद - फोटो : AURAIYA
अछल्दा। यदि किसी काम को करने का जज्बा और साहस हो तो उस मुकाम को आसानी से हासिल कर सफलता पाई जा सकती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया अछल्दा के युवा किसान अतुल ने। इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ वैज्ञानिक विधि से केले की खेती कर लाखों कमा रहे है। उनके इस हुनर से सीख लेकर तमाम युवा अब मुनाफे की खेती की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

अछल्दा कस्बा निवासी परिवहन विभाग कर्मी सत्यप्रकाश के पुत्र अतुल ने बताया कि वर्ष 2013 में कोटा राजस्थान में आईआईटी की तैयारी करने गए। तीन साल पढ़ाई कर प्री परीक्षा पास की, लेकिन मुख्य परीक्षा में सफलता नहीं मिली। घर की स्थिति देख आगे की पढ़ाई जारी रखी और स्नातक करने के बाद वर्ष 2020-21 में खेती कर आगे बढ़ने की ठान ली। कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर दो बीघे में केले की पौध लगाई।
विज्ञापन

अतुल ने बताया कि शुरुआती दौर में वह खेती और उसमें आने वाले खर्च के साथ मुनाफे को लेकर परेशान थे, हालांकि इस बीच कई उतार चढ़ाव आए, लेकिन हार नहीं मानी। वैज्ञानिक विधि से तैयार की गई केले के खेती से अब वह लाखों रुपये कमा रहे हैं। बताया कि खेती में कुल लागत 70 हजार आई थी। अब तक वह दो लाख के केले बेच चुके हैं। खेत में अभी केले की फसल है और वह 30 से 40 हजार रुपये के केले हर माह बेच देते हैं। उनकी खेती और फसल में अच्छी पैदावार देख कई युवा किसान आगे आए और उन्होंने वैज्ञानिक विधि से खेती करनी शुरू की है।

 युवा किसान अतुल

युवा किसान अतुल- फोटो : AURAIYA

केले की खेती के दिखाते अतुल। संवाद

केले की खेती के दिखाते अतुल। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed