फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Attack on BJP in PDA Jan Panchayat

Auraiya News: पीडीए जन पंचायत में भाजपा पर वार

Sat, 18 Jul 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 18 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Attack on BJP in PDA Jan Panchayat
फोटो-35- जन पंचायत को संबोधित करते पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा व मौजूद सपा नेता।संवाद
दिबियापुर। एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को पीडीए की जन पंचायत हुई। इसमें पूर्व मंत्री व अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने भाजपा पर वार किया।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा के रहते पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समुदाय का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने अति पिछड़ों को एकजुट रहने की नसीहत दी।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था लेकिन भाजपा सरकार ने इस पर रोक लगाकर पूरे विश्वकर्मा समाज का अपमान किया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव, चौधरी रामबाबू यादव , डॉ. अजब सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, मदन सिंह गौतम, बाबा रामनरेश यादव, रामआसरे शर्मा, राजवीर सिंह यादव, ललिता राठौर ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इनके अलावा मानू दिवाकर ,रश्मि यादव, रामू चक, श्रीकृष्ण पिछड़ा व श्यामबाबू यादव आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि को शिल्पकार महासभा व सपा कार्यकताओं ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
संगठन मजबूत करने का आह्वान
बिधूना। अछल्दा रोड स्थित एक गार्डन में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन मजबूत बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, विधायक रेखा वर्मा ने कहा कि सपा किसानों, नौजवानों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज उठाती रही है। इस दौरान चौधरी रामबाबू यादव, विधायक प्रदीप यादव, रानू पालीवाल, राजवीर यादव, डॉ. नवीन वर्मा, रचना सिंह, क्षत्रपाल सिंह , श्याम बाबू यादव, सुनील वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed