फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   at many booth corona laws flauted

बूथों पर कोविड नियमों का नहीं हुआ पालन

Mon, 21 Feb 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
at many booth corona laws flauted
औरैया। रविवार को जिले की तीनों विधानसभाओं सीट पर मतदान हुआ। सुबह से ही अधिकांश बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। इस दौरान बूथों पर सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा। अधिकांश बूथों पर न तो मतदाताओं के हाथों को सैनिटाइज कराया गया और न ही दास्ताने उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

जबकि चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रत्येक बूथ कर्मी को सभी संसाधन उपलब्ध कराए गए थे। पंचायत चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में चुनाव कर्मी और मतदाता संक्रमित हुए थे। विधानसभा में इस बात को ध्यान में रखते हुए मतदान के दौरान काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदाता को केंद्र में प्रवेश करते समय मास्क पहनना अनिवार्य था, तो मतदान केंद्र में प्रवेश करते ही स्वास्थ्य कर्मी को मतदाता का तापमान जांचना था। मतदान से पहले मतदाता को दास्ताना पहनना था लेकिन कई केंद्रों पर इनकी व्यवस्था नहीं दिखी।
विज्ञापन

सुभाष चौक स्थित गोपाल इंटर कॉलेज, तिलक महाविद्यालय, खानपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जनक दुलारी बालिका इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों पर अव्यवस्था नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed