{"_id":"629e57e30196f178333f075b","slug":"asian-education-award-to-dr-rashmi-auraiya-news-knp700993632","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. रश्मि को एशियन एजुकेशन अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. रश्मि को एशियन एजुकेशन अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी में मई माह में हुई ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग में अछल्दा के कंधिया गांव निवासी डॉ. रश्मि गौतम को 2022 एशियन एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने के लिए मिला है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को आगे बढ़ाने व शिक्षित करने की अपील की है।
सीएसजेएमयू में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि गौतम ने बताया कि ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग में एशियन एजुकेशन अवार्ड में बेस्ट प्रोफेसर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है। वह सीएसजेएमयू में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर है। बताया कि प्रारंभिक शिक्षा अछल्दा और उच्च शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय में संपन्न हुई। पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में यूजीसी नेट परीक्षा 2003 में उत्तीर्ण की।
प्रो. रमेश चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में दूरदर्शन पर प्रसारित महिलाओं के कार्यक्रमों की समीक्षात्मक अध्ययन विषय पर पीएचडी की। शोध पर अनुदान आयोग दिल्ली से राजीव गांधी राष्ट्रीय फैलोशिप भी मिली। 18 सालों से विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
बताया कि 12 साल से वह पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत है। इनके नौ शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हं और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय संगोष्ठियों में 34 शोधपत्र भी प्रस्तुत कर चुकी हैं। 150 ऑफलाइन व ऑनलाइन संगोष्ठियों में भागीदारी कर लोगों शिक्षा के विषय में जानकारी दे चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की युवतियां व महिलाएं अपनी शक्ति को पहचान कर अच्छे से पढ़ाई करें। माता-पिता के सपनों को साकार कर उनका व अपने जिले का नाम रोशन करें। ताकि माता-पिता को बेटियों पर गर्व हो। अभिभावकों को संदेश दिया कि बेटियां को बेटों से कम नहीं मानें। बल्कि उनको शिक्षित व सक्षम बनने में सहयोग करें।