फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Arrive in just three hours in Lucknow

सिर्फ तीन घंटे में पहुंचें लखनऊ

Wed, 16 May 2018 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 16 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
Arrive in just three hours in Lucknow
roadways bus - फोटो : प्रतीकात्मक
औरैया। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सीधे लखनऊ सेवा मुहैया कराने के लिए नए रूप पर रोडवेज बस दौड़ाई जाने लगीं हैं। नए रूट पर चलने वाली बस से लखनऊ की दूरी कम हो गई है। तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सीधे लखनऊ पहुंचने में आसानी हो गई है। खास बात यह है कि नए रूट से लखनऊ पहुंचने वाले यात्रियों को सिर्फ तीन घंटे लगेेंगे।
विज्ञापन


 मालूम हो कि परिवहन विभाग शहरी क्षेत्र के लोगों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी व्यवस्थाएं मुहैया कराकर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने में प्रयासरत है। राष्ट्रीय राजमार्ग से औरैया से लखनऊ की दूरी 194 किलोमीटर है। इस रूट से जाने वाली बस का किराया 208 रुपये पड़ता है। यही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग से लखनऊ जाने वाली बस चार से साढ़े चार घंटे का समय लेती है।
विज्ञापन


इसके साथ ही कानपुर, उन्नाव के पास यदि जाम की दिक्कत होती है तो समय अधिक लगता है। औरैया डिपो के एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लखनऊ तक ले जाने के लिए विशेष व्यवस्था के तहत बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस सुबह के समय औरैया, दिबियापुर, बेला, तिर्वा होते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से सीधे लखनऊ जाएगी। इस मार्ग पर चलने वाली बस से लखनऊ की दूरी महज 161 किलोमीटर ही रह जाएगी और औरैया से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को 183 रुपये किराया देना पड़ेगा। यदि इस रूट पर सवारियां अधिक निकलतीं हैं तो बस की  संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में रहनने वालों की दिक्कतें होंगी कम
शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी लक्ष्मी त्रिवेदी ने बताया कि इस बस के शुरू होने से विशेष रुप से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों की दिक्कतें कम होंगी। लखनऊ जाने के लिए इस रूट के लोगों को पहले शहर तक आना पड़ता था और फिर बस पकड़नी पड़ती थी। अब उन्हें गांव के बाहर ही बस मिल सकेगी।

कम समय में लखनऊ पहुंचने की अच्छी सुविधा
मानू वर्मा ने बताया कि लखनऊ की दूरी कम होने से लोग समय से लखनऊ पहुंचे सकेंगे और वहां अपने कामकाज जल्द ही निपटाकर समय से वापस अपने घर भी लौट सकते हैं। रोडवेज की इस नई सुविधा का लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीण उठा सकेंगे। खास बात यह भी है कि दूरी कम होने के साथ किराया भी कम है।


किराए के साथ समय की होगी बचत
जैतापुर प्रधान अभिषेक यादव ने बताया कि अक्सर लोगों को लखनऊ जाने के लिए काफी सोच समझकर जाना पड़ता था। लखनऊ जाने के लिए पहले लंबी दौड़ लगानी पड़ती थी। लेकिन इस बस सेवा के शुरू होने से लोगों के समय और रुपये की बचत होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed