फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   arogya mela,auraiya,helath news

अब हर रविवार लगेगा आरोग्य मेला

Sat, 09 Apr 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
arogya mela,auraiya,helath news
औरैया। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के बाद अब हर रविवार मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में अब फिर से लोगों को एक ही छत के नीचे जांच व इलाज की सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं के लिए लोगों को भटकना न पड़े, इसलिए सरकार के निर्देश पर हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लग रहा था। कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने पर इसे स्थगित कर दिया गया था। जिले में कोरोना संक्रमण पर अब नियंत्रण है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार से आरोग्य मेले का आयोजन होगा। इस दौरान कोविड नियमों का पालन अनिवार्य है। सुबह दस से शाम चार बजे तक मेले में आयुष्मान कार्ड बनाने, गर्भावस्था एवं प्रसव परामर्श, संस्थागत प्रसव संबंधी जागरुकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श व अन्य सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed