{"_id":"61f5817a8b088d11f25b9f6b","slug":"army-personnel-will-vote-through-e-system-auraiya-news-knp677820343","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-सिस्टम के माध्यम से मतदान करेंगे सेना के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-सिस्टम के माध्यम से मतदान करेंगे सेना के जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। आर्मी, बीएसएफ, सीआरपीएफ, नेवी, एयरफोर्स के जवान भी इस बार अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे। जवान विधानसभा चुनाव में ई-सिस्टम के जरिए मतदान करेंगे। सभी को इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिशन ऑफ पोस्टल बैलेट साफ्टवेयर (ईटीपीबीएस) से मतदान कराया जाएगा।
2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार ई-सिस्टम से सेना व एयरफोर्स के जवान मतदान करेंगे। हालांकि इसकी शुरुआत वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से की गई थी। निर्वाचन कार्यालय से सेना के रेजीमेंट रिकार्ड ऑफिस को ऑनलाइन पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे। जिसे डाउनलोड करके जवान अपने गृह जनपद के प्रत्याशी को वोट कर सकेंगे। इससे पहले के चुनावों में पोस्टल बैलेट पेपर डाक से भेजे जाते थे, जिसमें काफी समय लग जाता था।
मतदाता पुनरीक्षण का काम पूरा हो चुका है। जिले से बाहर तैनात जवानों को अब पंजीयन कराना होगा। इस आधार पर रेजीमेंट के रिकार्ड ऑफीसर संबंधित जिलों के निर्वाचन अधिकारी को जानकारी देंगे। नाम वापसी के बाद 48 घंटे के अंदर ई-सिस्टम से पोस्टल बैलेट पेपर भेजा जाएगा। साफ्टवेयर से पोस्टल बैलेट पेपर डाउनलोड करने के लिए जवानों को व्यक्तिगत लॉगिन व पासवर्ड भी उपलब्ध होगा। यह मतदान के बाद डाक संबंधित जिले को भेज दिए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मी पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान
चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारी अपने गृह जनपदों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन, मतदान अधिकारी, चालक, पुलिस अधिकारी व अन्य पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को पहले प्रशिक्षण के प्रारूप 12 दिया जाएगा। वह अपना गृहजनपद, नाम, विधानसभा क्षेत्र समेत अन्य जानकारी देंगे। इसके बाद वह मतदान करेंगे।