फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Arbitrary doctors, patients suffer

डाक्टरों की मनमानी, मरीजों को परेशानी

Mon, 16 Nov 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 16 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary doctors, patients suffer
बदलता मौसम लोगों की सेहत पर नागवार गुजरने लगा है। बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन  डिहाइड्रेशन, वायरल, डायरिया, दस्त आदि के मरीज बढ़ने लगे हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने कोई खास तैयारी नहीं की है। डाक्टरों के देर से आने और जल्दी जाने के रवैये से मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। गंभीर रूप से बीमार मरीज डाक्टरों के इंतजार में घंटों पड़े रहते हैं।
विज्ञापन


दोपहर 12.15 बजे : जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजीशियन डा. एमयू खान और डा. एके सिंह के अलावा सामान्य डाक्टरों के चैंबर खाली पड़े हुए थे। मरीजों चिकित्सकों के इंतजार में दो घंटे से बैठे नजर आए।
विज्ञापन


दोपहर 1.00 बजे : जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डा. अरुण तिवारी के चैंबर में ताला लटक रहा था। मरीजों की भारी संख्या में भीड़ लगी थी। सुबह से इंतजार कर रहे मरीज देर तक वहीं डटे रहे। बाद में कई मरीज लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 1.15 बजे : नरोत्तमपुर निवासी किरन देवी, जौरा निवासी अरुण कुमार व अजनपुर निवासी ममता चतुर्वेदी ने डाक्टरों के न आने पर नाराजगी जताई। कहा कि तीन घंटे से बैठे हैं, लेकिन डाक्टर साहब का कुछ पता नही है।  


मरीजों का इलाज कर उन्हें अच्छी स्वास्थ्य सुबिधाए उपलब्ध कराना ही उनकी  पहली प्राथमिकता है। अगर चिकित्सक अपने चैंबर से गायब मिले हैं तो जांच  कराकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डा. एन.के मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed