फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   aprahan

छात्रा से शादी के लिए रची अपहरण की साजिश

Sun, 08 Dec 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
aprahan
दिबियापुर (औरैया)। शनिवार को बेला रोड स्थित स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रही छात्रा के अपहरण के मामले में चंद घंटों में छात्रा व आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद मामला प्रेम प्रसंग का निकला। अपहरण की घटना दिखाकर दोनों शादी करने दिल्ली जा रहे थे। वारदात में प्रयुक्त कार के साथ उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रा का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया ।
विज्ञापन

रविवार की शाम दिबियापुर थाने में हुई प्रेस वार्ता में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार दोपहर कक्षा 11 की छात्रा के अपहरण की घटना के बाद एसपी सुनीति के निर्देशन में पुलिस टीमें गठित कीं गईं थीं। सर्विलांस की मदद से शनिवार की देर शाम छात्रा व धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि छात्रा व धर्मेंद्र के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। योजनाबद्ध तरीके से किराये की कार से अपहरण की घटना दिखाकर दोनों शादी करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान एरवाकटरा बस स्टैंड से दोनों को पकड़ लिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के अनुसार, पकड़े गए युवक की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार एवं उसके चालक राशिद पुत्र आजाद को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

छात्रा का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। जबकि, दोनों युवकों को जेल भेजा जा रहा है। बता दें कि शनिवार की दोपहर 2 बजे बेला रोड पर स्थित स्कूल से चचेरी बहन के साथ घर लौट रही छात्रा को एक युवक कार में बैठाकर चला गया था। दिनदहाड़े बाजार से अपहरण की इस घटना से जिले भर की पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी सुनीति ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की थी। छात्रा के बाबा ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गईं थीं। देर शाम पुलिस ने छात्रा एवं युवक को पकड़ने में सफलता पा ली थी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के अनुसार कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा बरामद हुई छात्रा प्रेमी के साथ ही जाने की जिद करती रही। वहीं मामला प्रेम प्रसंग का सामने आने के बाद छात्रा के परिजनों ने छात्रा को साथ ले जाने से इंकार कर दिया। यहां तक कि काफी मान मनौव्वल के बाद भी परिजन छात्रा का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए पुलिस के साथ नहीं गए। थाना पुलिस का कहना है कि छात्रा की उम्र के लिहाज से न्यायालय जो भी निर्णय देगा, उसी आधार पर छात्रा की सुपुर्दगी की जाएगी। एक ही गांव के छात्रा व युवक अलग-अलग जातियों होने के कारण गांव तनाव की स्थिति है। पुलिस ने गांव जाकर छात्रा के परिजनों को समझाया। थाना पुलिस के अनुसार, युवक दिल्ली में बिजली का काम करता है। युवक ने बताया कि वह शनिवार को ही अपने गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed