{"_id":"629e4f70d94e864946580f6f","slug":"apply-online-for-toilet-auraiya-news-knp7009891105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के लिए करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में व्यक्तिगत शौचालय का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक लोगों को अब मिशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। स्वयं के मोबाइल फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप के साथ ही साइबर कैफे से इच्छुक व्यक्ति अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठा सकेंगे।
शासन की ओर से हर घर में शौचालय की स्थापना कराई जानी है। ग्रामीण क्षेत्र में अब तक ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के माध्यम से शौचालय की योजना का लाभ दिलाया जाता था। इस वित्तीय वर्ष में पंचायत राज विभाग ने यह व्यवस्था बनाई है कि जिस व्यक्ति के पास शौचालय नहीं है।
वह उसके लिए स्वच्छ भारत मिशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें व हार्डकॉपी को सुरक्षित रखें। आवेदन किए जाने के बाद संबंधित ब्लॉक के सक्षम अधिकारी की ओर से आवेदन पर पात्रता का निर्धारण करते हुए सत्यापन ऑनलाइन किया जाएगा। लाभार्थी के पात्र होने पर जिले स्तर से उसे योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी शिव कुमार पाठक ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक के एडीओ पंचायत व पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि ऑनलाइन आवेदन के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य करें। ऐसा करने से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सकेगा।