फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Anuj handed over the command of the joints group

अनुज को जायंट्स ग्रुप की सौंपी कमान

Sun, 10 Jan 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 10 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Anuj handed over the command of the joints group
जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया सहित सहयोगी विंग का अधिष्ठापन समारोह मंगलम गेस्ट हाउस में रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान अनुज सक्सेना को जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया, अनीता राठौर को सहेली, विशाल को रायल व कु.तन्वी को यंग जायंट्स औरैया का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम में यूनिट निदेशक डा.मनोज चौरसिया ने सभी को पद व दायित्व की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सेंट्रल कमेटी व जायंट्स अंतरराष्ट्रीय प्रभारी महिला ग्रुप मीरा अग्रवाल ने कहा कि समाज की सेवा संस्था का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान सामाजिक संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष योगेश पुरवार को लाइफ टाईम एचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वहीं संस्था के विभिन्न कार्यक्रमों में तन्मयता से हिस्सा लेने वाले पदाधिकारियों व सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। इसमें अरविंद माधव पुरवार, नितिन वर्मा, अनुज कुमार सिंह धनगर को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया। वहीं साल 2015 में जायंट्स अंर्तराष्ट्रीय में यूनिट निदेशक डा.मनोज चौरसिया को वेस्ट यूनिट निदेशक का एवार्ड दिया गया। इस दौरान पदाधिकारियों की ओर से साल भर के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 समारोह में सुधा चौधरी, पदमा भार्गव, अजय प्रकाश मिश्रा, कृष्ण अवतार गुप्ता, अरविंद गहोई, भीमसेन सक्सेना, राकेश पाल, विनोद गुप्ता, नवनीत पुरवार, रोहित अग्रवाल, अशोक कपूर, वेद गहोई, रामकिशोर बरसैंइयां, अनिल गुप्ता, अनुज धनगर, अरविंद माधव पुरवार, मोहन अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रशासनिक निदेशक आनंद पोरवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन ज्ञान सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed