फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Annapurna canteen opened in the block premises, full meal for Rs 10

Auraiya News: ब्लॉक परिसर में खुली अन्नपूर्णा कैंटीन, 10 रुपये में भरपेट भोजन

Thu, 06 Feb 2025 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Annapurna canteen opened in the block premises, full meal for Rs 10
कैंटीन का शुभारंभ करते डीएम व एसपी। - फोटो : कैंटीन का शुभारंभ करते डीएम व एसपी।
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के प्रयास से जिले में तहसील स्तर के बाद अब ब्लॉक स्तर पर अन्नपूर्णा कैंटीन शुरू कराई जा रही हैं। गुरुवार को अछल्दा ब्लॉक कार्यालय में अन्नपूर्णा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। इन कैंटीनों के माध्यम से प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों कों सिर्फ 10 रुपये में भरपेट भोजन मिल पा रहा है। इस अनूठी योजना का लाभ हर तबके का व्यक्ति ले रहा है।
विज्ञापन

अभी तक विधान सभा व लोकसभा में सांसद व विधायकों को सस्ती दर पर खाना मिलने की चर्चा रहती है, लेकिन डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने इस मिथ्या को तोड़ते हुए जिले की औरैया, तीनों तहसीलों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अन्नपूर्णा कैंटीन खुलवाने के बाद अब ब्लॉकों की तरफ रुख कर लिया है। गुरुवार को अछल्दा ब्लॉक परिसर में शुरू कराई गई अन्नपूर्णा कैंटीन का जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि व एसपी अभिजित आर शंकर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस कैंटीन के माध्यम से सिर्फ 10 रुपये में भरपेट भोजन का लोग लाभ ले रहे हैं। इससे पूर्व दोनों अधिकारियों व ब्लॉक प्रमुख शरण राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने खुद ही कुछ लोगों को खाना भी परोसा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की ओर से गरीबों को सस्ता भोजन उपलब्ध करवाने के लिए अन्नपूर्णा कैंटीन का शुभारंभ कराया जा रहा है। गरीब तबके के लोगों को अन्नपूर्णा कैंटीन से मात्र 10 रुपये में भोजन की थाली उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि गरीबों के लिए शुरू की गई अन्नपूर्णा कैंटीन छुट्टी के दिन छोड़कर बाकी दिनों में खुलेगी। इसका संचालन निजी संसाधनों से किया जा रहा है। इसके बाद जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर स्थित ओपन जिम पार्क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी राम दुलार, डॉ. मनोज यादव, आशुतोष सिंह गौर, लालमन यादव, कन्हैया शुक्ला सहित ग्राम पंचायत सचिव एवं समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed